श्रावणी पूर्णिमा रक्षाबन्धन

 रक्षाबन्धन विश्व का पवित्र पर्व है यह त्योहार श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है ।
श्रावण में शिव पूजन होता है  सन्त तुलसीदास जयंती होती है रक्षाबन्धन पर्व बनाया जाता है। श्रावण मे श्रवण कुमार को याद किया जाता है  ।कूछ कथा  पर्व से जुड़ी हैं जो उल्लेखनीय हैं।
        श्रवण कुमार-  श्रवण एक बालक था जो माता पिता को टोकरी में बिठा कर तीर्थ दर्शन करा रहा थाराजा दशरथ जंगल मे शब्द भेदी बान का उपयोग करते इसमें चावल को अभिमंत्रित करके जल में डाल देते वह शब्द जंहा से आता उस निशान को भेद देता
राजा को जंगेल में आवाज आई शब्द भेदी बन का उपयोग किया वह एक बालक को लगा राजा शब्दों का पीछा करते वंहा गए तो येह सिँह आदि नही था यह क्या बालक को लग गया राजा अवाक रह गये क्या करें इधर
बालक क़े हाल ज्यादा बिगडे वे उसको अंक में लेते है वह  साँस टूट रही थी आखिर में कुछ कह पाय ऐसा उसको कम सम्भावना थी वह बोला मेरे माता पिता वंहा प् प्यासे है उन्हें जल......सांस टुट गई
राजा कुछ  स्तब्ध है जल्दी से जल भरके इधर उधर
देखते हैं वृक्ष के नीचे दो टोकरी थी जो एक डंडे से बन्धी थी माता पिता अति वृद्ध थे लगा उन्हें ढंग से दिखता भी नही राजा  जल ले पास पहुंचे वे दोनों बड़े स्नेह से श्रवण श्रवण श्रवण कहते उन्हें लगा ये कोई ओर है वे बोले महात्मन जल पी लो श्रवण कन्हा हैं
राजा बोले जल पी ली जीये वे श्रवण पुकारते रहे जल नही पिया राजा के प्रयास असफल हो गए ।
तब बताया कि गलत तीर लगने से वह नही रहा
कुछ आवक हुए और माँ फिर पिता तड़पते हुए चल बसे
बाद में शोक व्यथित दशरथ जी ने श्रवण की याद में
पर्व प्राम्भ किया इस मास श्रवण को याद किया जाता है
राजा बलि की कथा- बलि दानी अ सुरेश थे एक बार वामन भगवान इंद्र की  प्राथना पर बलि से तीन पग भूमि दान मांगते हैं बलि न देने के दबाव के बीच संकल्प से दान डेट हैं  भगवान दो कदम में सब लोक नाप लेते है वे कहते तीसरा कह रखु वे अन्ततः सिर आगे करते है
राजा पर भगवान शंख चक्र गदा ध्वजा पद्म अंक वाले चरण पढ़ते हैं
बाद में उन्हें उनके निवास पर पहरेदारी के वर के साथ
पाताल का राज्य प्रदान करते हैं बलि के बाहर भगवान चोकी करते
लक्ष्मी जी को नारद ऋषि बताते है कि भगवान अब नही आने वो तो चोकीदार का कार्य कर रहें हैं
नारदजी ने एक उपाय बताया फिर लक्ष्मी जी रखी व पुष्प दीप चंदन रोली ले गई बलि ने स्वागत किया उन्होंने उनको तिलक लगा आरती कर मिष्ठान खिला
रक्षासूत्र बांध दिया भ्राता बना लिया बलि बोले क्या प्रदान करूँ जो चाहे मांग लो वे बोली कि आपके पहरेदार को दे दो
बलि ने  लक्ष्मी को भगवान का उपहार दिया
उस दिन श्रावण पूर्णिमा थी।
तब से भगवान चार मास जल में पाताल बाक़ी लक्ष्मी
सँग होते हैं जिन चार मास जल में रहते है तब लौकिक
कार्य नहीं किये जाते
तबसे रक्षाबंधन त्योहार मनाया जाने लगा
कुंतमहाभारत-इसके अनुसार युधिष्ठिर ने कृष्ण जी व अन्य के परामर्श से रक्षा बंधन पर्व आरम्भ किया
स
शिशुपाल वध के समय सुदर्शन के चलने पर श्रीकृष्ण जी को चोट लगी जिसे उस समय द्रौपदी ने स्ववस्त्र से  पट्टी बांधी और कृष्ण जी ने चीरहरण के समय द्रोपदी की रक्ष की
कुंती जी ने अभिमन्यु को रक्षा सुत्र बांधा था जब तक युद्व में हैट में ढंग था वे विजयी रहे धागा कंही गिरा तब वे वीरगति को प्राप्त हुए
येन
यह ज्योतिष के अनुसार चंद्र व सूर्य की विशेष दशा व
श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से अति दुर्लभ योग बनता है जो भ्राता के विघ्न दूर करता है
इसीलिए प्राचीन समय से शिष्य रक्षा बढ़ कर आशीर्वाद
लेते है
ऎसा होने से को किसी को भी अपना पवित्र प्रेम भाव से राखी बांधे तो रक्षा और जिस संकल्प से बंधी गई वे सफल होते है
वस्तुतः चंद्र और सुर्य व नक्षत्र ऐसे होते है कि इस मास
माता बहनो का दिब्य तेज दिव्य लाभ करता है
पर उस पवित्र आकर्षण को न समझ पाने पर किसी को
काम लगता है जो मास पति पत्नी मै भी भाई बहन से प्रेम बढ़ाकर एक दूसरे को पोषण करना होता है
वंहा आजकल सावन को उलट काम से जोड़ उसके
पवित्र भाव को संस्कृति को भुला दिया गया है
जैसे  लव माता सीता के पुत्र का नाम है माता और पुत्र
का किस प्रेम होगा न जाने कैसा उसे लव कहा गया
पर वह घूम फिर कर क्या हो गया
लव कुश बड़े वीर व वेदवित थे  अश्वमेध यज्ञ युद्व में राम जी के सेनापति सुग्रीव भ्राता भरत लक्ष्मण शतुघ्न को पराजित किया व हनुमान जी को बंदी बना लीया अल्पआयु मैं वउन्होंने रामकथा का गायन अयोध्या में किया
विधी।  थाली मैं रोली चंदन आदि व नारियल आदि रखें
दिया जलाय एव रुमाल रखं तिलक लगाये नरियल दे
व  रक्षा बांधे।

उस समय भद्रा न हो महुर्त देख ले
      वैदिक रक्षा सूत्र
वैसे सरसों चंदन अक्षत दूर्वा केसर इन पांच को कपडे में पढ़ धागा सी दे इस प्रकार
श्रावणी-पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्यौहार होता है, इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा-सूत्र बांधती हैं । यह रक्षा सूत्र यदि वैदिक रीति से बनाई जाए तो शास्त्रों में उसका बड़ा महत्व है ।
वैदिक रक्षा सूत्र बनाने की विधि :-www.hariomgroup.org
इसके लिए ५ वस्तुओं की आवश्यकता होती है -
(१) दूर्वा (घास) (२) अक्षत (चावल) (३) केसर (४) चन्दन (५) सरसों के दाने ।
इन ५ वस्तुओं को रेशम के कपड़े में लेकर उसे बांध दें या सिलाई कर दें, फिर उसे कलावा में पिरो दें, इस प्रकार वैदिक राखी तैयार हो जाएगी ।
इन पांच वस्तुओं का महत्त्व -
(१) दूर्वा - जिस प्रकार दूर्वा का एक अंकुर बो देने पर तेज़ी से फैलता है और हज़ारों की संख्या में उग जाता है, उसी प्रकार मेरे भाई का वंश और उसमे सदगुणों का विकास तेज़ी से हो । सदाचार, मन की पवित्रता तीव्रता से बदता जाए । दूर्वा गणेश जी को प्रिय है अर्थात हम जिसे राखी बाँध रहे हैं, उनके जीवन में विघ्नों का नाश हो जाए ।
(२) अक्षत - हमारी गुरुदेव के प्रति श्रद्धा कभी क्षत-विक्षत ना हो सदा अक्षत रहे ।
(३) केसर - केसर की प्रकृति तेज़ होती है अर्थात हम जिसे राखी बाँध रहे हैं, वह तेजस्वी हो । उनके जीवन में आध्यात्मिकता का तेज, भक्ति का तेज कभी कम ना हो ।
(४) चन्दन - चन्दन की प्रकृति तेज होती है और यह सुगंध देता है । उसी प्रकार उनके जीवन में शीतलता बनी रहे, कभी मानसिक तनाव ना हो । साथ ही उनके जीवन में परोपकार, सदाचार और संयम की सुगंध फैलती रहे ।
(५) सरसों के दाने - सरसों की प्रकृति तीक्ष्ण होती है अर्थात इससे यह संकेत मिलता है कि समाज के दुर्गुणों को, कंटकों को समाप्त करने में हम तीक्ष्ण बनें ।
इस प्रकार इन पांच वस्तुओं से बनी हुई एक राखी को सर्वप्रथम गुरुदेव के श्री-चित्र पर अर्पित करें । फिर बहनें अपने भाई को, माता अपने बच्चों को, दादी अपने पोते को शुभ संकल्प करके बांधे ।
महाभारत में यह रक्षा सूत्र माता कुंती ने अपने पोते अभिमन्यु को बाँधी थी । जब तक यह धागा अभिमन्यु के हाथ में था तब तक उसकी रक्षा हुई, धागा टूटने पर अभिमन्यु की मृत्यु हुई ।
इस प्रकार इन पांच वस्तुओं से बनी हुई वैदिक राखी को शास्त्रोक्त नियमानुसार बांधते हैं हम पुत्र-पौत्र एवं बंधुजनों सहित वर्ष भर सूखी रहते हैं ।
प
जो सूत्र बांधते समय ये श्लोक बोलें -
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः ।
तेन त्वाम रक्ष बध्नामि, रक्षे माचल माचल: ।

सुरेशानंदजी
संकल्पशक्ति के सदुपयोग का पर्वः रक्षाबन्धन
संकल्पशक्ति के सदुपयोग का पर्वः रक्षाबन्धन
(पूज्य बापू जी की पावन अमृतवाणी)
हमारी भारतीय संस्कृति त्याग और सेवा की नींव पर खड़ी होकर पर्वरूपी पुष्पों की माला से सुसज्ज है। इस माला का एक पुष्प रक्षाबन्धन का पर्व भी है जो गुरूपूनम के बाद आता है।
यूँ तो रक्षाबन्धन भाई-बहन का त्योहार है। भाई बहन के बीच प्रेमतंतु को निभाने का वचन देने का दिन है, अपने विकारों पर विजय पाने का, विकारों पर प्रतिबंध लगाने का दिन है एवं बहन के लिए अपने भाई के द्वारा संरक्षण पाने का दिन है लेकिन व्यापक अर्थ में आज का दिन शुभ संकल्प करने का दिन है, परमात्मा के सान्निध्य का अनुभव करने का दिन है, ऋषियों को प्रणाम करने का दिन है। भाई हमारी लौकिक सम्पत्ति का रक्षण करते हैं किंतु संतजन व गुरुजन तो हमारे आध्यात्मिक खजाने का संरक्षण करते हैं। उत्तम साधक बाह्य चमत्कारों से प्रभावित होकर नहीं अपितु अपने अंतरात्मा की शांति और आनंद के अनुभव से ही गुरुओं को मानते हैं। साधक को जो आध्यात्मिक संस्कारों का खजाना मिला है वह कहीं बिखर न जाय, काम, क्रोध, लोभ आदि लुटेरे कहीं उसे लूट न लें इसलिए साधक गुरुओं से रक्षा चाहता है। उस रक्षा की याद ताजा करने का दिन है रक्षाबंधन पर्व।
लोकमान्य तिलक जी कहते थे कि मनुष्यमात्र को निराशा की खाई से बचाकर प्रेम, उल्लास और आनंद के महासागर में स्नान कराने वाले जो विविध प्रसंग हैं, वे ही हमारी भारतीय संस्कृति में हमारे हिन्दू पर्व हैं। हे भारतवासियो ! हमारे ऋषियों ने हमारी संस्कृति के अनुरूप जीवन में उल्लास, आनंद, प्रेम, पवित्रता, साहस जैसे सदगुण बढ़ें ऐसे पर्वों का आयोजन किया है। अतएव उन्हें उल्लास से मनाओ और भारतीय संस्कृति के ऋषि-मनीषियों के मार्गदर्शन से जीवनदाता का साक्षात्कार करके अपने जीवन को धन्य बना लो।
तिलक जी ने यह ठीक ही कहा कि अपने राष्ट्र की नींव धर्म और संस्कृति पर यदि न टिकेगी तो देश में सुख, शांति और अमन-चैन होना संभव नहीं है।
तिलकजी एक बार विदेश यात्रा कर रहे थे। वहाँ अकस्मात् उन्हें याद आया कि आज तो रक्षाबंधन है। बहन की अनुपस्थिति को सोचकर वे कुछ चिंतित और दुःखी से हुए लेकिन उपाय के रूप में उन्होंने वहाँ एक भारतीय परिवार को खोज लिया। उनके घर जाकर महिला से निवेदन कियाः “बहन ! आज रक्षाबंधन है। तू मेरी धर्म की बहन बन जा। मुझे शुभ कामनाओं का एक छोटा सा धागा ही बाँध दे, ताकि मुझमें सच्चरित्रता, उत्साह और प्रेम बना रहे।”
वह महिला खुश हो गयी और बोलीः “वाह भैया ! धर्म भाई के रूप में तुम्हें पाकर तुम्हारी यह बहन तो सचमुच धन्य हो गयी !”
वह धागा ले आयी और प्रेम से तिलकजी की कलाई पर बाँध दिया। तिलक जी को उस दिन उस बहन के प्रेमपूर्ण आग्रह ने इतना विवश कर दिया कि वे भोजन किये बिना अपनी बहन के घर से विदा न हो सके।
राखी मँहगी है या सस्ती, यह महत्त्वपूर्ण नहीं है लेकिन इस धागे के पीछे जितना निर्दोष प्रेम होता है, जितनी अधिक शुद्ध भावना होती है, जितना पवित्र संकल्प होता है, उतनी रक्षा होती है तथा उतना ही लाभ होता है। जो रक्षा की भावनाएँ धागे के साथ जुड़ी होती हैं, वे अवश्य फलदायी होती हैं, रक्षा करती हैं  इसलिए भी इसे रक्षाबंधन कहते होंगे।
राखी का धागा तो 25-50 पैसे का भी हो सकता है किंतु धागे के साथ जो संकल्प किये जाते हैं वे अंतःकरण को तेजस्वी व पावन बनाते हैं। जैसे इन्द्र जब तेजहीन हो गये थे तो शचि ने उनमें प्राणबल मनोबल भरने के भाव का आरोपण कर दिया कि ʹʹजब तक मेरे द्वारा बँधा हुआ धागा आपके हाथ पर रहेगा, आपकी ही विजय होगी, आपकी रक्षा होगी तथा भगवान करेंगे कि आपका बाल तक बाँका न होगा।”
शचि ने इन्द्र को राखी बाँधी तो इन्द्र में प्राणबल का विकास हुआ और इन्द्र ने युद्ध में विजय प्राप्त की। धागा तो छोटा सा होता है लेकिन बाँधने वाले का शुभ संकल्प और बँधवाने वाले का विश्वास काम कर जाता है।
कुंता ने अभिमन्यु को राखी बाँधी और जब तक राखी का धागा अभिमन्यु की कलाई पर बँधा रहा तब तक वह युद्ध में जूझता रहा। पहले धागा, टूटा, बाद में अभिमन्यु मरा। उस धागे के पीछे भी तो कोई बड़ा संकल्प ही काम कर रहा था कि जब तक वह बँधा रहा, अभिमन्यु विजेता बना रहा। लेकिन यहाँ न तो किसी ने कुंता से धागा बँधवाया है, न ही शचि से क्योंकि सूक्ष्म जगत में स्थूलता का मूल्य कम होता है। यहाँ सूक्ष्म संकल्प ही एक-दूसरे की रक्षा करने में पर्याप्त होते हैं।
जो देह में अहंबुद्धि करते हैं, उनको बाह्य धागे की जरूरत पड़ती है लेकिन जो ब्रह्म में, गुरु तत्त्व अथवा आत्मा में अहंबुद्धि करते हैं, उनके लिए धागा तो दिखने भर के लिए है, उनके संकल्प ही एक दूसरे के लिए काफी होते हैं। राखी का यह धागा तो छोटा सा होता है परंतु इस धागे के पीछे-कर्तव्य का संकेत होता है।
ʹभाई छोटी छोटी बातों के कारण आवेश और आवेग का शिकार न हो जाय, सदैव सम रहे, राखी का यह कच्चा धागा भाई में पक्की समझ जगाने का स्मृतिचिह्न बनेʹ – ऐसा मंगल चिंतन करते-करते बहन भाई को राखी बाँधे तथा भाई भी बहन के जीवन में आने वाली व्यावहारिक, सामाजिक एवं मानसिक मुसीबतों को मिटाने के अपने संकल्प की स्मृति ताजी करे, ऐसा पावन दिन रक्षाबंधन है।
स्रोतः ऋषि प्रसाद, जुलाई 2012, अंक 235, पृष्ठ संख्या आवरण पृष्ठ एवं 27
साधु भिक्षा लेने एक घर में गये। उस घर में माई भोजन बना रही थी और पास में बैठी उसकी लगभग 8 वर्ष की पुत्री बिलख-बिलख कर रो रही थी। साधु का हृदय करुणा से भर गया, वे बोलेः “माता ! यह बच्ची क्यों रो रही है ?”
माँ भी रोने लगी, बोलीः “महाराज जी ! आज रक्षाबंधन है। मुझे कोई पुत्र नहीं है। मेरी बिटिया मुझसे पूछ रही है कि ‘मैं किसके हाथ पर राखी बाँधूँ ?’ समझ में नहीं आता कि मैं क्या उत्तर दूँ, इसके पिता जी भी नहीं हैं।”
साधु ऊँची स्थिति के धनी थे, बोलेः “हे भगवान ! मैं साधु बन गया तो क्या मैं किसी का भाई नहीं बन सकता !” बालिका की तरफ हाथ बढ़ाया और बोलेः “बहन ! मैं तुम्हारा भाई हूँ, मेरे हाथ पर राखी बाँधो।”
साधु ने राखी बँधवायी और लीला नामक उस बालिका के भाई बन गये। लीला बड़ी हुई, उसका  विवाह हो गया। कुछ वर्षों बाद उसके पेट में कैंसर हो गया। अस्पताल में लीला अंतिम श्वास गिन रही थी। घर वालों ने उसकी अंतिम इच्छा पूछी।
लीला ने कहाः “मेरे भाई साहब को बुलवा दीजिए।”
साधु महाराज ने अस्पताल में ज्यों ही लीला के कमरे में प्रवेश किया, त्यों ही लीला जोर-जोर से बोलने लगीः “भाई साहब ! कहाँ है भगवान ? कह दो उसे कि या तो लीला की पीड़ा हर ले या प्राण हर ले, अब मुझसे कैंसर की पीड़ा सही नहीं जाती।”
लीला लगातार अपनी प्रार्थना दोहराये जा रही थी। साधु महाराज लीला के पास पहुँचे और उन्होंने शांत भाव से कुछ क्षणों के लिए आँखें बंद कीं, फिर अपने कंधे पर रखा वस्त्र लीला की तरफ फेंका और बोलेः “जाओ बहन ! या तो प्रभु तुम्हारी पीड़ा हर लेंगे या प्राण हर लेंगे।”
उनका बोलना, वस्त्र का गिरना और लीला का उठकर खड़े हो जाना – सब एक साथ हो गया। लीला बोल उठीः “कहाँ है कैंसर ! मैं एकदम ठीक हूँ, घर चलो।”
लीला की जाँच की गयी, कैंसर का नामोनिशान नहीं मिला। घर आकर साधु ने हँसकर पूछाः “लीला ! अभी मर जाती तो ?”
लीला बोलीः “मुझे अपने दोनों छोटे बच्चों की याद आ रही थी, उनकी चिंता हो रही थी।”
“इसलिए प्रभु ने तुम्हें प्राणशक्ति दी है, बच्चों की सेवा करो, बंधन तोड़ दो, मरने के लिए तैयार हो जाओ।” ऐसा कहकर साधु चले गये।
लीला सेवा करने लगी, बच्चे अब चाचा, चाची के पास अधिक रहने लगे। ठीक एक वर्ष बाद पुनः लीला के पेट में पहले से जबरदस्त कैंसर हुआ, वही अस्पताल, वही वार्ड, संयोग से वही पलंग ! लीला ने अंतिम इच्छा बतायीः “मेरे भाई साहब को बुलाइये।”
साधु बहन के पास पहुँचे, पूछाः “क्या हाल है ?”
लीला एकदम शांत थी, उसने अपने भाई का हाथ अपने सिर पर रखा, वंदना की और बोलीः “भाई साहब ! मैं शरीर नहीं हूँ, मैं अमर आत्मा हूँ, मैं प्रभु की हूँ, मैं मुक्त हूँ….” कहते-कहते ॐकार का उच्चारण करके लीला ने शरीर त्याग दिया।
लीला के पति दुःखी होकर रोने लगे। साधु महाराज उन्हें समझाते हुए बोलेः “भैया ! क्यों रोते हो ? अब लीला का जन्म नहीं होगा, लीला मुक्त हो गयी।” फिर वे हँसे और दुबारा बोलेः “हम जिसका हाथ पकड़ लेते हैं, उसे मुक्त करके ही छोड़ते हैं।”
पति का दुःख कम हुआ। उन्होंने पूछाः “महाराज ! गत वर्ष लीला तत्काल ठीक कैसे हो गयी थी, आपने क्या किया था ?”
“गत वर्ष लीला ने बार-बार मुझसे पीड़ा या प्राण हर लेने के लिए प्रभु से प्रार्थना करने को कहा। मैंने प्रभु से कहाः ‘हे भगवान ! अब तक लीला मेरी बहन थी, इस क्षण के बाद वह आपकी बहन है, अब आप ही सँभालिये।’ प्रभु पर छोड़ते ही प्रभु ने अपनी बहन को ठीक कर दिया। यह है प्रभु पर छोड़ने की महिमा !”
इँसां की अज्म से जब दूर किनारा होता है।
तूफाँ में टूटी किश्ती का
एक भगवान सहारा होता है।।
ऐसे ही जब आपके जीवन में कोई ऐसी समस्या, दुःख, मुसीबत आये जिसका आपके हल न हो तो आप भी घबराना नहीं बल्कि किसी एकांत कमरे में चले जाना और भगवान, सदगुरु के चरणों में प्रार्थना करके सब कुछ उनको सौंप देना और शांत निर्भार हो जाना। फिर जिसमें आपका परम मंगल होगा, परम हितैषी परमात्मा वही करेंगे।
स्रोतः ऋषि प्रसाद,  मई 2016, पृष्ठ संख्या 24,25 अंक 281
संस्कृति ने कितनी सूक्ष्म खोज की ! रक्षा बन्धन पर बहन भाई को रक्षासूत्र (मौली) बाँधती है। आप कोई शुभ कर्म करते हैं तो ब्राह्मण रक्षासूत्र आपके दायें हाथ में बाँधता है, जिससे आप कोई शुभ काम करने जा रहे हैं तो कहीं अवसाद में न पड़ जायें, कहीं आप अनियंत्रित न हो जायें। रक्षासूत्र से आपका असंतुलन व अवसाद का स्वभाव नियंत्रित होता है, पेट में कृमि भी नहीं बनते। और रक्षासूत्र के साथ शुभ मंत्र और शुभ संकल्प आपको असंतुलित होने से बचाता है। रक्षाबंधन में कच्चा धागा बाँधते हैं लेकिन यह पक्के प्रेम का और पक्के हित का बंधन है।
वर्षभर के यज्ञ-याग करते-करते श्रावणी पूर्णिमा के दिन ऋषि यज्ञ की पूर्णाहुति करते हैं, एक दूसरे के लिए शुभ संकल्प करते हैं। यह रक्षाबंधन महोत्सव बड़ा प्राचीन है।
ऋषियों के हम ऋणी हैं
ऋषियों ने बहुत सूक्ष्मता से विचारा होगा कि मानवीय विकास की सम्भावनाएँ कितनी ऊँची हो सकती हैं और असावधानी रहे तो मानवीय पतन कितना निचले स्तर तक और गहरा हो सकता है। रक्षाबन्धन महोत्सव खोजने वाले उऩ ऋषियों को, वेद भगवान का अमृत पीने वाले, वैदिक रस का प्रचार-प्रसार करने वाले और समाज में वैदिक अमृत की सहज-सुलभ गंगा बहाने वाले ब्रह्मज्ञानी महापुरुषों को मैं प्रणाम करता हूँ। आप भी उन्हें श्रद्धापूर्वक प्रणाम करो जिन्होंने केवल किसी जाति विशेष को नहीं, समस्त भारतवासियों को तो क्या, समस्त विश्वमानव को आत्म-अमृत के कलश सहज प्राप्त हों, ऐसा वैदिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार किया है। हम उन सभी आत्मारामी महापुरुषों को फिर से प्रणाम करते हैं।
शिष्य भी करते हैं शुभ संकल्प
इस पर्व पर बहन भाई के लिए शुभकामना करती है। ऋषि अपने शिष्यों के लिए शुभकामना करते हैं। इसी प्रकार शिष्य भी अपने गुरुवर के लिए शुभकामना करते हैं कि ‘गुरुवर ! आपकी आयु दीर्घ हो, आपका स्वास्थ्य सुदृढ़ हो। गुरुदेव ! हमारे जैसे करोड़ों-करोड़ों को तारने का कार्य आपके द्वारा सम्पन्न हो।’
हम गुरुदेव से प्रार्थना करें- ‘बहन की रक्षा भले भाई थोड़ी कर ले लेकिन गुरुदेव! हमारे मन और बुद्धि की रक्षा तो आप हजारों भाइयों से भी अधिक कर पायेंगे। आप हमारी भावनाओं की, श्रद्धा की भी रक्षा कीजिये।’
रक्षाबन्धन पर संतों का आशीर्वाद
राखी पूर्णिमा पर ब्राह्मण अपने यजमान को रक्षा का धागा बाँधते हैं लेकिन ब्रह्मज्ञानी गुरु धागे के बिना ही धागा बाँध देते हैं। वे अपनी अमृतवर्षी दृष्टि से, शुभ संकल्पों से ही सुरक्षित कर देते हैं अपने भक्तों को।
रक्षाबन्धन में केवल बहनों का ही प्यार नहीं है, ऋषि मुनियों और गुरुओं का भी प्यार तुम्हारे साथ है। आपके जीवन में सच्चे संतों की कृपा पचती जाय। बहन तो भाई को ललाट पर तिलक करती है कि ‘भाई तू सुखी रह ! तू धनवान रहे ! तू यशस्वी रहे….’ लेकिन मैं ऐसा नहीं सह सकता हूँ। आप सुखी रहें लेकिन कब तक ? यशस्वी रहें तो किसका यश ? मैं तो यह कह सकता हूँ कि आपको संतों की कृपा अधिक से अधिक मिलती रहे। संतों का अनुभव आपका अनुभव बनता रहे।
राखी पूनम उच्च उद्देश्य से मन को बाँधने की प्रेरणा देने वाली पूनम है। बहन भाई के हाथ पर राखी बाँधती है। राखी महँगी है या सस्ती इसका महत्त्व नहीं है, सादी-सूदी राखी हो, सादा रंगीन धागा हो, चल जाता है। शुभ भाव को दिखावे में नहीं बदलना चाहिए बल्कि सात्त्विकता व पवित्रता का सम्पुट देना चाहिए।
बहन भावना करती है कि ‘मेरा भैया विमल विवेकवान हो।’ रक्षाबंधन महोत्सव फिसलते हुए आस-पड़ोस के युवक-युवतियों के लिए सुरक्षा की सुंदर खबर लाने वाला महोत्सव है। वयस्क बहन-भाई पड़ोस में रहें, हो सकता है कि ऊर्जा का स्रोत यौवन में विकारों की तरफ जोर मारता हो तो कहीं वे फिसल न जायें इसलिए पड़ोस की बहन पड़ोस के भाई को राखी बाँधकर अपनी तो सुरक्षा कर लेती है, साथ ही भाई के विचारों की भी सुरक्षा कर लेती है कि पड़ोस का भाई भी संयमी बने, सदाचारी बने, तेजस्वी बने, दिव्यता की तरफ चले।
राखी दिखता तो धागा है लेकिन उस धागे में संकल्पशक्ति होती है, शुभ भावना होती है। शची (इन्द्र की पत्नी) ने देखा कि इन्द्र दैत्यों के साथ जूझ रहे हैं, कहीं पराजय की खाई में न गिर जायें इसलिए शची ने इन्द्र को राखी बाँधी। अपना शुभ संकल्प किया कि ‘मेरे पतिदेव विजेता बनें।’
मेरे गुरुदेव (साँईं श्री लीलाशाह जी महाराज) अहमदाबाद पधारे थे, तब उनके चरणों में जूनागढ़ का एक प्राध्यापक और प्राचार्य आये। बोलेः “साँईं ! भाई तो बहन की रक्षा करे लेकिन हम भी तो रक्षा चाहते हैं। इन्द्र को युद्ध में विजय चाहिए लेकिन हमें तो विकारों पर विजय चाहिए। सद्गुरुदेव ! आप हमारी विषय-विकारों से रक्षा करते रहें। जब तक हम ईश्वर तक न पहुँचे, तब तक गुरुवर ! आप हमें सँभालना।
गुरु जी अमीरी संभाळ ले जो रे।
दिलड़ां मां रहीने दोरवणी देजो रे।।”
‘गुरु के दिव्य ज्ञान का प्रचार-प्रसार हो, लाखों लोग गुरुदेव के दैवी कार्य से लाभान्वित हों’ ऐसा शुभ भाव मन ही मन करके साधक गुरु को राखी बाँध सकता है और गुरु भी शुभ संकल्प करें कि ‘इनकी विषय विकारों से, अविवेक व अशांति से सुरक्षा हो और विमल विवेक जागे।’
इस पूनम को ‘नारियली पूनम’ भी कहते हैं। सामुद्रिक धंधा करने वाले लोग जलानां सागरो राजा…. सारे जलाशयों में सागर राजा है…. इस भाव से नारियल अर्पण करते हैं कि ‘अगर आँधी-तूफान आये तो हमारी देह की बलि न चढ़े इसलिए हम आपको यह बलि अर्पण कर देते हैं।’ यह कृतज्ञता व्यक्त करने का भी उत्सव है।
ब्राह्मण ‘श्रावणी पर्व’ मनाते हैं और जनेऊ बदलते हैं। जनेऊ में तीन धागे होते हैं। 1-1 में 9-9 गुण… 9×3=27. प्रकृति के इन गुणों से और बंधनों से पार होने के लिए जनेऊ धारण किया जाता है। ‘जनेऊ का धागा तो भले पुराना हो गया इसलिए बदल देते हैं लेकिन हमारा उत्साह तो जैसे पूनम का चाँद पूर्ण विकसित है, ऐसे ही धर्म और कर्म में हमारा उत्साह बना रहे, साहस और प्रेम बना रहे’ – यह भावना करते हैं।
भद्राकाल के बाद ही राखी बँधवायें
जैसे शनि की क्रूर दृष्टि हानि करती है, ऐसे ही शनि की बहन भद्रा का प्रभाव भी नुकसान करता है। रावण ने भद्राकाल में सूर्पणखा से रक्षासूत्र बँधवा लिया, परिणाम यह हुआ कि उसी वर्ष में उसका कुल सहित नाश हुआ। भद्रा की कुदृष्टि से कुल में हानि होने की संभावना बढ़ती है। अतः भद्राकाल में रक्षासूत्र (राखी) नहीं बाँधना चाहिए।
वइ

Comments